BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 6:15 pm
KHABAR : महाकाल मंदिर से नीमच सोमेश्वर महादेव तक डाक कावड़ लाने वाले यदुवीर सेना का कृष्णाज ग्रुप ने किया अभिनंदन, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। महाकाल मंदिर से नीमच ग्वालटोली श्री सोमेश्वर महादेव तक डाक कावड़ लाने वाले यदुवीर सेना के भोले भक्त सदस्यों का कृष्णाज ग्रुप ने अभिनंदन किया, जानकारी देते हुए कृष्णाज ग्रुप के एडमिन पवन कुंगर और यदुवीर सेना के हरीश यादव ने बताया कि नीमच जिले के ग्वालटोली क्षेत्र स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े हुए यदुवीर सेना के यादव युवाओं ने उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर से नीमच ग्वालटोली श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर तक ऐतिहासिक डाक कावड़ यात्रा निकाली। 


यदुवीर सेना के जिला अध्यक्ष तेजू यादव और यात्रा संयोजक दुर्याेधन यादव के नेतृत्व में लगभग 80 युवाओं ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के पश्चात रामघाट श्री शिप्रा नदी से डाक कावड़ यात्रा 24 तारीख की रात्रि 2ः35 से शुरू की जो कि लगातार यात्रा करने के पश्चात दोपहर 2ः40 पर संपन्न हुई। डाक कावड़ यात्रा में सभी यादव समाज के युवक शामिल थे जो कि नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों से आए थे। 


बताया गया कि डाक कावड़ का संकल्प क्षेत्र की खुशहाली और श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर को केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर भव्य स्वरूप में निर्माण करना है। डाक कावड़ यात्रा में जिला उपाध्यक्ष पिंकू यादव, लखन यादव, जीतू यादव सहित मौजूद यदुवीर सेना के सदस्यों का जय श्री कृष्णा का दुपट्टा उड़ा कर अभिनंदन कृष्णाज ग्रुप के सदस्यों ने किया। इस दौरान कृष्णाज ग्रुप के पवन कुंगर, संजय यादव, सुधीर सगर, मनीष जयंत, विकास भरंग, अभिषेक भरंग, लाला रामदयाल व्यास, सूरज खुआर, अमन भरंग और यदुवीर सेना के 50 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE