BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 6:21 pm
KHABAR : खरपतवारनाशी रसायन के उपयोग से मक्का फसल प्रभावित, विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने स्वयं खेतों में जाकर प्रभावित फसल का किया था निरीक्षण, किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान खरीदने एवं विक्रेताओं को उचित परामर्श देने के निर्देश, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। विकासखंड रामा के ग्राम छोटी हीडी में खरपतवारनाशी रसायन के उपयोग से किसानों की मक्का फसल प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने के मामले में मेसर्स भंडारी ब्रदर्स, पारा का पौध संरक्षण औषधि विक्रय संबंधी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, संबंधित विक्रेता द्वारा ग्राम छोटी हीडी के कृषक बादू पिता सोमला सहित अन्य तीन किसानों को मक्का फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए एनएफएल कंपनी के खरपतवारनाशी एट्राजीन एवं ट्रोप्रामिजोन का विक्रय किया गया था रसायन के उपयोग के बाद किसानों की मक्का फसल गंभीर रूप से प्रभावित हुई तथा पौधों के जलने एवं मरने जैसी स्थिति निर्मित हुई।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत रामा विकासखंड के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने ग्राम छोटी हीडी पहुंचकर स्वयं खेतों में उतरकर प्रभावित मक्का फसल का निरीक्षण किया था, किसानों ने कलेक्टर को मौके पर फसल की स्थिति से अवगत कराया निरीक्षण के दौरान फसल प्रभावित पाए जाने पर कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही मेसर्स भंडारी ब्रदर्स, पारा के कीटनाशी औषधि विक्रय संबंधी लाइसेंस को निलंबित करने के निर्देश दिए गए थे।

प्रभावित किसानों द्वारा मामले की शिकायत भी दर्ज कराई गई है प्रकरण संज्ञान में आने पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि वैज्ञानिकों को शामिल करते हुए जांच दल गठित कर प्रभावित खेतों का निरीक्षण कराया गया दल की अनुशंसा के आधार पर मेसर्स भंडारी ब्रदर्स, पारा के प्रतिष्ठान से किसानों को बेचे गए एनएफएल कंपनी के एट्राजीन एवं ट्रोप्रामिजोन के नमूने लेकर गुणवत्ता विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है निरीक्षण दल में कृषि वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मोर्य सहित कृषि विभाग के अधिकारी शामिल थे। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच परिणाम के आधार पर प्रकरण में आगामी समुचित कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिले के समस्त कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया कि किसानों को केवल गुणवत्तायुक्त कृषि आदान का ही विक्रय किया जाए साथ ही रसायनों के उपयोग, निर्धारित मात्रा एवं प्रयोग की विधि के संबंध में किसानों को समुचित परामर्श दिया जाए, जिससे किसानों का कृषि आदान विक्रेताओं पर विश्वास बढ़े और बेहतर फसल उत्पादन सुनिश्चित हो सके।

उप संचालक कृषि एस.एस. चौहान ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे प्रतिष्ठित कंपनियों के कृषि रसायनों का ही क्रय करें तथा खरीदी के समय विक्रेता से बिल अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। उन्होंने किसानों से बिल में अंकित राशि से अधिक राशि का भुगतान नहीं करने का भी आग्रह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE