BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2026, 6:30 pm
NEWS : सेवा पखवाड़े के तहत मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, बहनों ने सांसद सीपी जोशी व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को बांधा रक्षा सूत्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को भान फोर्ट पैलेस रिसोर्ट में मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भदेसर निवर्तमान प्रधान सुशीला कंवर एवं भोपालसागर के पूर्व प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। महिलाओं ने सांसद सीपी जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा निभाई।

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, आत्मनिर्भर बनाने और सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण नए भारत की मजबूत नींव है।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र की बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को प्रवीण सिंह राठौड़, सुशीला कंवर एवं हेमेन्द्र सिंह राणावत ने भी संबोधित किया। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं को शॉल एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

महिलाओं ने सांसद, विधायक एवं अन्य अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं सांसद एवं विधायक ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE