चित्तौड़गढ़। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई आकस्मिक बाढ़ के कारण पर्यटकों एवं यात्रियों के प्रभावित होने तथा कुछ लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। नेपाल पर्यटन बोर्ड की 26 अगस्त 2026 की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विभिन्न पर्यटन एवं ट्रैवल एजेंसियों से पर्यटकों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले से नेपाल भ्रमण पर गए लोगों एवं पर्यटकों के संबंध में स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि जिले का कोई व्यक्ति नेपाल में फंसा, लापता, घायल अथवा अन्य किसी प्रकार से प्रभावित तो नहीं हुआ है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि नेपाल गए किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट/पहचान संबंधी विवरण, नेपाल जाने की तिथि, यात्रा या टूर ऑपरेटर की जानकारी तथा परिजनों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराएं।
सहायता एवं सूचना के लिए हेल्पलाइन-
प्रभावित व्यक्ति अथवा उनके परिजन सहायता एवं सूचना के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से संपर्क कर सकते हैं।
टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1070, 112
चित्तौड़गढ़ कंट्रोल रूम: 01472-244923
दूरभाष नंबर:
0141-2851960, 0141-2927392, 0141-2227603, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296
IP नंबर: 28888
ई-मेल: [email protected]
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि परिवार, परिचित अथवा जिले का कोई व्यक्ति नेपाल यात्रा पर है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो घबराएं नहीं। उपलब्ध जानकारी तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों अथवा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को दें, ताकि आवश्यक समन्वय कर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।