भदवास। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत भदवास के सरपंच बगदीराम गुर्जर ने क्षेत्र की बहनों के लिए अनूठी और सराहनीय पहल की है। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन बहनों के आने-जाने के लिए बस किराया पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
इन गांवों की बहनों को मिलेगा लाभ
इस निःशुल्क बस सेवा का लाभ भदवास, रतनपुरा, कड़ी, आंत्री और देवरी आंत्री की बहनें ले सकेंगी। पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन पर बहनों को अपने मायके आने-जाने में किसी तरह की आर्थिक परेशानी न हो और वे आसानी से अपने परिवार के बीच पहुंच सकें।
ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
सरपंच की इस पहल से क्षेत्र की बहनों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक सेवा की मिसाल बताते हुए सरपंच बगदीराम गुर्जर की सराहना की।
28 अगस्त को बहनों के लिए बस का सफर मुफ्त रहेगा-रक्षाबंधन पर इस पहल ने सेवा और भाईचारे की एक नई मिसाल पेश की है।