नीमच। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को नीमच सिटी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से प्लांट की क्षमता, जल शोधन प्रक्रिया, प्रतिदिन उपचारित होने वाले पानी तथा उपचारित जल के उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने प्लांट में जल उपचार की विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन करते हुए मशीनरी एवं उपकरणों की स्थिति भी जांची।
कलेक्टर ने प्लांट का संचालन निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा मशीनरी एवं उपकरणों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा एवं पर्यावरण मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्लांट की कार्यक्षमता निरंतर बनी रहे और किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम पराग जैन, नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया एवं लैब टेक्नीशियन नागेंद्र बेस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।