नीमच। जिले में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। मंगलवार और बुधवार को जिले में झमाझम बारिश हुई, जबकि गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।
नीमच जिले में अब तक 22.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 36.6 इंच बारिश हो चुकी थी। इस लिहाज से इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 14.1 इंच कम बारिश हुई है। जिले की औसत वार्षिक बारिश 32.5 इंच है।
विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार, नीमच में 23.4 इंच, जावद में 21.2 इंच और मनासा में 19.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।
कई जिलों में बारिश का अनुमान-
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी शामिल हैं।