BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2026, 1:11 pm
KHABAR : सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत को सृष्टि गुलाटी ने बांधी राखी, बीआर फाउंडेशन की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट, गीता और तिरंगा देकर जताया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश की संस्था बी.आर. फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर एवं फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी सृष्टि गुलाटी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सृष्टि गुलाटी ने बी.आर. फाउंडेशन की ओर से मुख्य न्यायाधीश को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किया। साथ ही उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता एवं राष्ट्रध्वज तिरंगा भी भेंट किया। राखी, गीता और तिरंगे के इस भावपूर्ण संगम ने भारतीय संस्कार, आध्यात्मिकता और राष्ट्रप्रेम की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

सृष्टि ने पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ न्यायमूर्ति सूर्यकांत की कलाई पर राखी बांधी। मुख्य न्यायाधीश ने भी बच्ची के इस निश्छल स्नेह को सहजता से स्वीकार करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। यह अवसर बी.आर. फाउंडेशन के लिए गौरव और सम्मान का विषय रहा।

इस अवसर पर बी.आर. फाउंडेशन ने मुख्य न्यायाधीश के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं गौरवपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है फाउंडेशन-
बी.आर. फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरण सहित सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने के साथ सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा को बढ़ावा देना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE