BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 10:26 am
NEWS : रक्षाबंधन पर 51 यूनिट रक्तदान, एटीबीएफ ने मनाया सेवा का पर्व, लगातार 10वें वर्ष आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, भाई-बहन सहित कई पारिवारिक जोड़ों ने किया रक्तदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आचार्य तुलसी ब्लड फाउंडेशन (एटीबीएफ) की ओर से शुक्रवार को सेतु मार्ग स्थित खड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। संस्था की ओर से रक्षाबंधन पर लगातार 10वें वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ-
शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, एटीबीएफ संस्थापक सुनील ढीलीवाल एवं शिविर प्रभारी मदन गिरी गोस्वामी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2.30 बजे तक चला।

भाई-बहन सहित पारिवारिक जोड़ों ने किया रक्तदान-
शिविर में भाई-बहन, भाई-भाई सहित कई पारिवारिक जोड़ों ने एक साथ रक्तदान किया। इस पहल के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व को सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा से जोड़ा गया।

शिविर प्रभारी मदन गिरी गोस्वामी ने बताया कि नितेश, प्राची एवं निशी गिदवानी ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान किया। विजया शर्मा ने 29वीं बार, जबकि अक्षय एवं तरुणा पारीक ने 10वीं बार रक्तदान किया। अभिषेक एवं श्वेता मेहता तथा सुनील सोमानी ने भी रक्तदान कर सेवा में सहभागिता की।

मुस्लिम समाज के लोगों ने भी निभाई सहभागिता-
शिविर में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अस्फाक अली, सय्यद तौफीक अली, साहिद अली, अल्फेश शेख, नियाज मोहम्मद एवं मोहम्मद इरफान ने रक्तदान किया।

रक्तदाताओं को बांधी राखी, भेंट किए उपहार-
रक्तदाताओं का महिला टीम की ओर से मुंह मीठा करवाकर राखी बांधी गई तथा श्रीफल भेंट किया गया। सभी रक्तदाताओं को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान के बाद रक्तदाताओं के लिए ओआरएस एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।

ब्लड बैंक टीमों ने दी सेवाएं-
रक्त संग्रहण में जिला चिकित्सालय सांवलिया के ब्लड बैंक की टीम से डॉ. गौरव अग्रवाल, महेश, गोपाल, राहुल, भानु मंगल एवं गुड्डी तथा चित्तौड़ ब्लड बैंक से डॉ. मनजीत चौधरी, अजय, आशुतोष एवं कुसुम ने सेवाएं दीं।

एटीबीएफ टीम ने संभाली व्यवस्थाएं-
शिविर के आयोजन में एटीबीएफ टीम के देव शर्मा, अर्पित बोहरा, अपुल चिप्पड़, सुरेंद्र टेलर, ललित टेहलियानी, कुंदन गुर्जर, कैलाश सोनी, संजय जैन, दुर्गेश लक्षकार, नासिर हुसैन एवं सिकंदर सहित महिला टीम की तारा पारीक, उषा कुमावत, मीनाक्षी लड्ढा एवं राखी गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस शिविर ने भाई-बहन के प्रेम के पर्व को रक्तदान, सेवा और मानवता के संदेश से जोड़ने का काम किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE