BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 10:30 am
REPORT : जनसुनवाई में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण, राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की संयुक्त कार्रवाई से रास्ते का अवरोध हटाया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सेमली जागीर निवासी शिवराम पिता उदेराम मेघवाल द्वारा 21 जुलाई 2026 को रास्ते में अवरोध से संबंधित प्रस्तुत शिकायत का निराकरण कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता ने ग्राम सेमली जागीर के आबादी क्षेत्र में ब्लॉक क्रमांक 135(बी), भू-खंड क्रमांक 31(पी), क्षेत्रफल 213 वर्गमीटर स्थित भूमि के सामने रास्ते में अवरोध किए जाने की शिकायत जनसुनवाई में प्रस्तुत की थी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा 27 जुलाई 2026 को पत्र क्रमांक 926 के माध्यम से सेमली जागीर के पटवारी को मौके का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पटवारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर छायाचित्र सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

प्रतिवेदन के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा संबंधित पक्षों को समझाइश दी गई। इसके बाद ग्राम पंचायत पावटी के सहयोग से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर मौके पर कार्रवाई की गई और आवेदक के भवन के सामने रास्ते में किए गए अवरोध को हटा दिया गया। इससे आवेदक के लिए रास्ता सुचारू एवं निर्बाध हो गया।

इस प्रकार राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत की संयुक्त कार्रवाई से जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया गया। शिकायतकर्ता शिवराम ने समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE