BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 11:32 am
KHABAR : जन्माष्टमी पर एमपी में बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य-पोषण अभियान, आंगनबाड़ी-स्कूलों में होगी स्वास्थ्य जांच, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। जन्माष्टमी के मौके पर मध्य प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। 29 अगस्त से 4 सितंबर तक आंगनबाड़ियों और प्राथमिक शालाओं में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर यह अभियान चलाएंगे। इस पूरे सप्ताह में बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर आयोजित किए जाएंगे।


इस दौरान बच्चों की जांच के साथ उन्हें पौष्टिक भोजन भी दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और कुपोषण को कम करना है। जन्माष्टमी पर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई कार्यक्रम होंगे। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े जानापाव, अमझेरा, उज्जैन के सांदीपनि आश्रम, नारायणा, रायसेन के जामगढ़ और देवास के खातेगांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के नेतृत्व में ये आयोजन होंगे। सरकार इन स्थलों को ‘कृष्ण गमन पथ’ से जोड़कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। पर्यटकों को खास अनुभव देने के लिए प्रदेश के सरकारी और निजी होटलों को भी विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE