BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 12:45 pm
KHABAR : जेल की सलाखों के बीच सजी रिश्तों की डोर, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, पढे़ मुकेश अहिरवार की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल में रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। शुक्रवार सुबह से ही जेल प्रशासन द्वारा बंदियों और उनकी बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई थी।


त्योहार के इस खास मौके पर बहनों ने जेल पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिले भाई-बहन इस दौरान काफी भावुक हो गए और कई बहनों व भाइयों की आंखें नम हो गईं।


जेल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच त्योहार की खुशियां साफ झलक रही थीं। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर अपने भाइयों से मिलने का अवसर मिलने पर बहनों ने जेल प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया। बहनों का कहना था कि जेल प्रशासन की इस संवेदनशीलता के कारण उनका यह पर्व बेहद खास और उत्साहपूर्ण बन गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE