BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 2:04 pm
KHABAR : जन विश्वास अभियान में मंत्री ने रांझी की व्यवस्थाएं परखीं, लोगों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं, अफसरों से बोले-जनता को साफ पानी मिलना चाहिए, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर की कैंट विधानसभा के रांझी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सिविल अस्पताल, जल शोधन केंद्र, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, राशन दुकान और छात्रावास समेत कई सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। वे करीब 2 घंटे क्षेत्र में रहे। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।


जल शोधन केंद्र में फिल्टर प्रक्रिया देखी
मंत्री राकेश सिंह ने जल शोधन केंद्र पहुंचकर पानी फिल्टर होने की प्रक्रिया देखी और लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि क्या आम नागरिक अपने पानी की गुणवत्ता की जांच करा सकते हैं। निगम कमिश्नर ने बताया कि निर्धारित शुल्क जमा कर निगम की किसी भी लैब में पानी का टेस्ट कराया जा सकता है।


मंत्री ने अधिकारियों को पानी के सैंपल की जांच तय समय-सीमा में कराने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिल सके। उन्होंने अमृत 2.0 योजना की प्रगति को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली।


सिविल अस्पताल के नए भवन का काम देखा
राकेश सिंह ने रांझी स्थित सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।


नागरिकों से सीधे संवाद, समस्याओं पर दिए निर्देश
अभियान के दौरान मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद किया। लोगों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE