BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 2:31 pm
BIG NEWS : इंदौर में होगा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम, 12 सितंबर की तैयारी, जीतू पटवारी ने बुलाई कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रमुख एजुकेशन हब इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 12 सितंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और तैयारियों की समीक्षा के लिए राहुल गांधी की विशेष टीम दिल्ली से इंदौर पहुंच रही है। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज इंदौर में दोपहर 3 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।


इंदौर को प्राथमिकता देने की यह है बड़ी वजह
सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए पहले जबलपुर के नाम पर विचार किया जा रहा था। हालांकि, बाद में इंदौर को प्राथमिकता दी गई- इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शैक्षणिक केंद्र है, जहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी), आईआईटी, आईआईएम समेत दर्जनों प्रतिष्ठित कॉलेज और विश्वविद्यालय मौजूद हैं। इंदौर में प्रदेशभर के लाखों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रुकते हैं। ऐसे में यहां कार्यक्रम आयोजित करने से कांग्रेस को व्यापक छात्र समर्थन मिलने की उम्मीद है।


आगामी छात्र संघ चुनाव और युवा वोट बैंक पर नजर
कांग्रेस का मुख्य फोकस आगामी छात्र संघ चुनावों के साथ-साथ प्रदेश के विशाल युवा वोट बैंक को साधने पर है। ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी सीधे विद्यार्थियों और युवाओं से उनके मुद्दों, जैसे-पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।


शाम तक लगेगी अंतिम मुहर
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्राथमिक चर्चा पूरी हो चुकी है। आज जीतू पटवारी की बैठक के बाद शाम तक कार्यक्रम स्थल और रूपरेखा पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE