BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 2:54 pm
BIG NEWS : एमपी में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार, रिटायरमेंट से पहले बदली इंटेलिजेंस की कुर्सी, अब ये संभालेंगे खेल विभाग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में वरिष्ठ IPS अधिकारियों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने तबादले और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक 1998 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अंशुमन यादव को मध्यप्रदेश का नया ADG इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ADG साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


अंशुमन यादव इससे पहले खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें इस पद से हटाकर इंटेलिजेंस जैसी महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी दी गई है।


ए. साईं मनोहर के रिटायरमेंट से पहले बदली कमान
वर्तमान ADG इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर, 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं और 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से ठीक पहले सरकार ने इंटेलिजेंस की नई कमान अंशुमन यादव को सौंपने का आदेश जारी किया है।


चंचल शेखर बने खेल विभाग के संचालक
अंशुमन यादव के स्थान पर अब 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक बनाया गया है। चंचल शेखर इससे पहले ADG विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद पर कार्यरत थे। अब उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए उन्हें संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।


अनिल कुमार को अजाक का अतिरिक्त प्रभार
फेरबदल के तहत 1993 बैच के IPS अधिकारी और स्पेशल DG अनिल कुमार को उनके वर्तमान दायित्व के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक (अनुसूचित जाति कल्याण), पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनिल कुमार वर्तमान में महिला सुरक्षा विभाग में स्पेशल DG के पद पर कार्यरत हैं।


डी. श्रीनिवास वर्मा संभालेंगे SAF
वहीं 1997 बैच के IPS अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा, जो वर्तमान में ADG नारकोटिक्स और ADG STF की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें अब ADG विशेष सशस्त्र बल (SAF) एवं SISF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जिम्मेदारी चंचल शेखर के खेल विभाग में जाने के बाद उन्हें सौंपी गई है।


इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश पुलिस के इंटेलिजेंस, साइबर, SAF और खेल विभाग सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE