नीमच। शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं व्यावसायिक व्यक्तित्व हरिबल्लभ पोरवाल ‘बल्लू भैया’ का 27 अगस्त 2026 को निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उनके निधन से पोरवाल परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं उनसे जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय हरिबल्लभ पोरवाल का जन्म 29 जून 1933 को हुआ था। उनके निधन को परिवार ने एक यशस्वी जीवन यात्रा का विराम बताया है। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए 30 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 10 से 11 बजे तक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। प्रार्थना सभा उनके निज निवास ‘उड़ान’, स्कीम नंबर 36, नीमच में होगी।
स्वर्गीय पोरवाल अपने पीछे धर्मपत्नी लीला पोरवाल ‘काकी’, पुत्र-पुत्रवधू शशि-शालिनी, रवि-प्रियांगी एवं सूर्या-शुभ्रा तथा पुत्री-दामाद प्रेमा-ओम, मधु-श्याम, उषा-डॉ. समीर एवं प्रभा-शरद सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके परिवार में पोते-पोतियां सारंग-सुमिरन, सिया-हंसल, कलिंग, शौर्य, संजोली, इमली, रियो-जिया एवं सितारा सहित समस्त पोरवाल परिवार शामिल है। इस दुखद अवसर पर विष्णु नागदा एवं समस्त उड़ान रेडगोल्ड स्टाफ ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
स्वर्गीय हरिबल्लभ पोरवाल विभिन्न प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे। इनमें पोरवाल रेडगोल्ड ट्रैक्टर्स, स्पेंटा डिजरोल कॉर्नर, हाउस ऑफ पोरवाल, डाउनटाउन लाइफ स्पेसेस मुंबई, पेट्रीकोर इंडस्ट्रीज, नीमच तथा द वॉचमेन पोस्ट, नीमच प्रमुख हैं।
परिवार द्वारा बताया गया कि शोक संवेदना व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिदिन सायं 5 से 7 बजे तक बैठक का आयोजन 2 सितंबर, बुधवार तक रखा गया है।
विनम्र श्रद्धांजलि... शत्-शत् नमन।