BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 4:26 pm
KHABAR : एमपी में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, प्रमोशन-रिटायरमेंट के बाद और बढ़ेंगे पद, विभाग ने शुरू की तैयारियां, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती निकलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होते ही खाली पदों की संख्या और बढ़ सकती है। शिक्षा विभाग मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले टीचरों के पदों की गिनती में जुटा हुआ है।


मध्य प्रदेश में जल्द ही शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में लगभग 10 हजार शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। एजुकेशन डिपार्टमेंट मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले टीचरों के पदों की गिनती में जुटा हुआ है। प्रमोशन और रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों को जोड़कर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।


इसके बाद प्रदेश में नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोक शिक्षण आयुक्त ने संचालनालय के अधिकारियों को प्रदेशभर में शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की थी। मीटिंग में सीएम ने अफसरों से पूछा कि नई शिक्षक भर्ती कब शुरू होगी और कितने पदों पर की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रमोशन और रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों की जानकारी भी मांगी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE