चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निम्बाहेड़ा सेवा केंद्र की ओर से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विभिन्न अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराते हुए सभी के सुखी, स्वस्थ एवं निर्विघ्न जीवन की कामना की।
बीके शिवली दीदी ने बताया कि निम्बाहेड़ा सेवा केंद्र की ओर से नागदा आदित्य ग्रासिम केमिकल प्लांट के यूनिट हेड मनीष गर्ग, प्रॉपर्टी डीलर अवनीश गर्ग सहित निम्बाहेड़ा कोतवाली के सीआई प्रवीणजी एवं पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा गया।
इसी क्रम में सदर थाना परिसर में एएसआई भागीरथजी सहित पुलिसकर्मियों को भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को आध्यात्मिक संदेश देते हुए जीवन में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।