BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 6:53 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- ट्राईसिकल मिली तो रोहित के चेहरे पर आई मुस्कान, अब आसान होगी रोजमर्रा की राह, मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर बना दिव्यांग रोहित के लिए उम्मीद और आत्मनिर्भरता का सहारा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल (अटल सभागृह) में आयोजित शिविर दिव्यांग रोहित कछावा, निवासी टैगोर कॉलोनी, अलकापुरी, रतलाम के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। चलने-फिरने में असमर्थ रोहित को शिविर में ट्राईसिकल प्रदान की गई। ट्राईसिकल मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले रोहित के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक आना-जाना लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। शिविर में उनकी आवश्यकता को समझते हुए उन्हें ट्राईसिकल उपलब्ध कराई गई।

ट्राईसिकल मिलने पर रोहित ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके लिए घर से बाहर आना-जाना पहले की अपेक्षा आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अधिक सहजता से अपने आवश्यक कार्य कर सकेंगे।

रोहित के चेहरे पर आई मुस्कान इस बात का प्रतीक बनी कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सुविधाएं और आत्मविश्वास ला रही हैं। उनके लिए यह ट्राईसिकल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह है।

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। रोहित कछावा की कहानी इसी पहल की एक प्रेरक मिसाल है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE