चित्तौड़गढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की सात नगर निकायों में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार, 29 अगस्त को नामांकन के दूसरे दिन जिले में 188 अभ्यर्थियों ने कुल 200 नामांकन पत्र दाखिल किए।
निकायवार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में 53 अभ्यर्थियों ने 62 नामांकन पत्र दाखिल किए। बेगूं नगर पालिका में 4 अभ्यर्थियों ने 4 तथा रावतभाटा नगर पालिका में 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन पत्र जमा किए।
इसी प्रकार निंबाहेड़ा नगर परिषद में 10 अभ्यर्थियों ने 10, बड़ीसादड़ी नगर पालिका में 36 अभ्यर्थियों ने 36, अकोला नगर पालिका में 36 अभ्यर्थियों ने 37 तथा कपासन नगर पालिका में 31 अभ्यर्थियों ने 33 नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन के दूसरे दिन जिले की सभी सातों नगर निकायों में अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है।