चित्तौड़गढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों (PRO) एवं प्रथम मतदान अधिकारियों (PO-I) का प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों (PRO एवं PO-I) का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 31 अगस्त 2026 (सोमवार) तथा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को होगा। दोनों दिवस प्रशिक्षण का समय प्रातः 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान दलों के दायित्व, निर्वाचन संबंधी नियम एवं प्रक्रियाओं तथा मतदान दिवस पर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।
प्रशिक्षण प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ.) ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों की प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।