BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2026, 7:33 pm
KHABAR : रामेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कैसे जान जाते हैं लोगों के मन की बात,निशुल्क पर्चा दरबार, मिडिया ने धाम पहुंचकर जानी जमीनी हकीकत, पढे़ अनिल रजक की खबर

Share On:-

दतिया। रामेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्धि पा चुके शिवम् महाराज लोगों के मन की बात पढ़ने का दावा करते हैं। लोगों का विश्वास है कि अगर रामेश्वर धाम के दिव्य दरबार में एक बार अर्जी लग जाए तो किस्मत बदल जाती है। महाराज लोगों की समस्या बिना बताए ही पढ़ लेते हैं और फिर उनके मन की बात को बताते हुए कागज पर समस्या का समाधान बताते हुए लिखते हैं कि जल्दी ही आपकी समस्या हल हो जाएंगी। बता दें कि मध्य प्रदेश के दतिया से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम भिटोरा स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर धाम में शनिवार को निशुल्क पर्चा दरबार आयोजित किया गया। दरबार में ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित देश और विदेश के कौन-कौन से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। जहां रामेश्वर धाम मौजूद महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं से मीडिया से बातचीत कर पर्चा दरबार को लेकर उनके अनुभव जानने का प्रयास किया। मिडिया ने श्रद्धालुओं से सीधे सवाल किए कि आखिर रामेश्वर धाम में बनने वाले पर्चा में लिखी जाने वाली बातें कितनी वास्तविक हैं और उनके व्यक्तिगत अनुभव क्या रहे हैं।


इस दौरान कई महिलाओं ने कैमरे के सामने अपने अनुभव साझा किए।अर्जी लगाने आई महिलाओं का कहना था कि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के संबंध में पहले से किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन पर्चा में उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें लिखी होने से वे आश्चर्यचकित रह गईं।


श्रद्धालुओं के अनुसार रामेश्वर धाम के पीठाधीश्वर शिवम महाराज द्वारा निशुल्क पर्चा बनाया जाता है। वहां पहुंचे लोगों का दावा है कि बिना अपनी समस्या बताए पर्चा पर उनके जीवन एवं परिस्थितियों से संबंधित बातें लिखी जाती हैं। देश के कौन-कौन से आएं श्रृद्धालुओं ने बताया कि वे अपनी विभिन्न परेशानियों को लेकर रामेश्वर धाम आए हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें यहां पीठाधीश्वर शिवम महाराज से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।


शनिवार को आयोजित निशुल्क पर्चा दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी जहां श्रृद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई श्रद्धालु अपने अनुभवों को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। रामेश्वर धाम का निशुल्क पर्चा दरबार इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा और आस्था का केंद्र बना हुआ है।इस दौरान बड़ी संख्या में देश के कौन-कौन से आएं श्रृद्धालुओं ने अपनी अर्जी लगाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE