BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2026, 10:21 am
KHABAR : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, भौंरासा में निकाली रैली, धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर

Share On:-

भौंरासा। बढ़ती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को भौंरासा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता छोटे हनुमान चौक पर एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

रैली छोटे हनुमान चौक से शुरू होकर एमजी रोड, रपट होते हुए बड़े हनुमान चौक पहुंची। इस दौरान एक ठेला गाड़ी पर गैस की टंकी, पेट्रोल, शक्कर सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं रखकर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरा नगर नारों से गूंज उठा।

बड़े हनुमान चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। यहां पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगजीराम यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डीजल-पेट्रोल के साथ खाद्य सामग्री और शक्कर के बढ़ते दामों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। महंगाई के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और त्योहारों की मिठास भी फीकी पड़ रही है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं के दाम कम कर आमजन को तत्काल राहत देने की मांग की। साथ ही पेट्रोल में गन्ने से बने पदार्थ के मिश्रण को लेकर भी सवाल उठाए गए।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथुन यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE