BREAKING NEWS
BIG NEWS : दीपावली पर नीमच की सड़कों पर बदलेगा पूरा.. <<     KHABAR : पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में.. <<     NEWS : दीपावली पर चित्तौड़गढ़ में ट्रैफिक.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कुम्हारों के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पहुंचे यूनिवर्सिटी, कुलपति कार.. <<     KHABAR : बड़वानी में करंट लगने से 41 वर्षीय युवक की.. <<     BIG NEWS : आकाशीय बिजली ने छीनी परिवार की खुशियां,.. <<     KHABAR : नीमच जिले को मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम.. <<     KHABAR : इस दीपावली मिट्टी के दीयों से रोशन होंगे.. <<     KHABAR : गांव में पहुंची आयुर्वेदिक चिकित्सा की.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर का.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्ट्रेट में खाली थाली बजाकर किया.. <<     KHABAR : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक.. <<     KHABAR : आप ईसाई धर्म अपना लो, सारे कष्ट दूर हो.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2026, 1:59 pm
KHABAR : रतलाम में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका, पेट्रोल-डीजल कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दे पर पैदल मार्च, शाम को सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने रतलाम में रविवार सुबह प्रदर्शन किया। महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की मंहगाई का पुतला जलाया।

प्रदर्शन शहर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक 1 द्वारा सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर क्षेत्र में किया। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। हाथों में महंगाई देश में निरंतर बढ़ती महंगाई, बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी जनविरोधी नीतियों, मोदी सरकार के भूखे बैल, खा गए शक्कर पी गए तेल आदि लिखे नारों की तख्तियां व बैनर लेकर कांग्रेसी पहुंचे।

सैलाना ओव्हरब्रिज के पास से कस्तुरबा नगर चौराहे तक नारेबाजी करते हुए पैदल चले। चौराहे पर महंगाई का पुतला जलाकर पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, महेंद्र कटारिया, मंसूर अली पटौदी, राजीव रावत, शैलेंद्रसिंह अठाना, हितेश पैमाल, इक्का बैलूत, बसंत पंड्या, सुजीत उपाध्याय, हितेश पैमाल, मोहम्मद सलीम बागबान, ब्लॉक क्रमांक 1 अध्यक्ष आशा समेत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाम को होगा सद्बुद्धि यज्ञ
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 द्वारा महंगाई के विरोध में रविवार शाम 5 बजे हाट रोड हनुमान मंदिर पर भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के यज्ञ किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE