BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2026, 2:05 pm
BIG NEWS : बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा, सीएम डॉ मोहन ने दिए सर्वे के निर्देश, चित्रकूट में मंदाकिनी और सिंहावल नदी उफान पर, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। सतना और चित्रकूट समेत आसपास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव चित्रकूट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी और सिंहावल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत शिविरों व बस्तियों में पहुंचकर प्रभावित लोगों का कुशलक्षेम जाना।


हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले दो-तीन दिन तक अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में ही रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करें। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए आवश्यक सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं और खाद्यान्न की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाढ़ से जिन परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है, उसका विधिवत सर्वे कराया जाएगा और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


राहत कार्यों की लगातार निगरानी करें
चित्रकूट में मंदाकिनी और सिंहावल नदी के उफान पर आने के बाद कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हैं। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। प्रशासन की टीमें प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविरों और बस्तियों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अगले दो-तीन दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों में ही रहकर राहत कार्यों की लगातार निगरानी करें। बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्यान्न, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा और मौसम के पूर्वानुमान के चलते प्रशासन की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान का विधिवत सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के बाद प्रभावित परिवारों को नुकसान के आधार पर हर संभव सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE