BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2026, 2:46 pm
KHABAR : दतिया के उनाव में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के मायके में रहने से था परेशान, मौत की वजह तलाश रही पुलिस, पढे़ खबर

Share On:-

दतिया। उनाव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरेश कुशवाहा पिता सीताराम कुशवाहा, निवासी कस्बा उनाव के रूप में हुई है। नरेश ट्रैक्टर चलाने के साथ मजदूरी का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, नरेश घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय कमरे का गेट अंदर से बंद था। सूचना मिलते ही उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोलकर शव को बाहर निकाला।

परिजनों के अनुसार, नरेश की पत्नी करीब एक महीने से दतिया स्थित अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी के मायके में रहने को लेकर नरेश परेशान रहता था। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE