दतिया। प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रविवार को दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डिप्टी सीएम एयरपोर्ट से ओरछा के लिए रवाना हो गए। वे 30 और 31 अगस्त को ओरछा में आयोजित होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।
डिप्टी सीएम शुक्ला के दतिया पहुंचने के बाद उनका पीतांबरा पीठ जाकर मां बगलामुखी के दर्शन करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित था। हालांकि, कुछ कारणों के चलते उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद वे सीधे दतिया एयरपोर्ट से वर्षा के लिए रवाना हो गए।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।