BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2026, 4:34 pm
KHABAR : राहुल गांधी से मिलने 650 किलोमीटर की साइकिल यात्रा, रतलाम के 5 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, पढे़ पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। अपनी मांग सीधे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी तक पहुंचाने के लिए रतलाम जिले के पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा रास्ता चुना है। जावरा से पांचों कार्यकर्ता साइकिल से करीब 650 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।


जावरा बस स्टैंड परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद पांचों कार्यकर्ता साइकिलों पर सवार होकर कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, जय कांग्रेस, वंदे मातरम और ‘एक व्यक्ति-एक पद’ के नारे लगाते हुए दिल्ली के लिए निकल पड़े।


कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रोजाना करीब 70 से 80 किलोमीटर साइकिल चलाने का है। रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर रुकते हुए करीब 10 दिन में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।


एक व्यक्ति-एक पद की मांग
दिल्ली जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग संगठन में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ व्यवस्था लागू करने की है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों के पास एक से ज्यादा जिम्मेदारियां हैं, जबकि जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में पर्याप्त जिम्मेदारी नहीं मिल रही।


कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला कार्यकारिणी के गठन में भी कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्होंने मांग की कि सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।


राहुल गांधी से मिले बिना वापस नहीं लौटने का दावा
कार्यकर्ता गौरव पोरवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य राहुल गांधी से सीधे मुलाकात कर अपनी बात रखना है। उन्होंने दावा किया कि अगर राहुल गांधी दिल्ली में नहीं मिलते हैं, तब भी वे मुलाकात के बिना वापस नहीं लौटेंगे और उनके निवास के बाहर इंतजार करेंगे।


वहीं, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चल रही है। पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार जिला कार्यकारिणी 50 सदस्यीय बनाई गई है और चारों विधानसभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं को एक ही कार्यकारिणी में शामिल करना संभव नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE