दतिया। आज़ाद समाज पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य दामोदर सिंह यादव और क्च्ैै के संस्थापक ने अपने निवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में दामोदर यादव ने कहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी परिस्थिति का सामना करना पड़े, लेकिन यह अभियान जारी रहेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान दामोदर यादव ने करणी सेना पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने करणी सेना को ष्चटनी सेनाष् कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह के दबाव या धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
यादव ने यह भी कहा कि करणी सेना के जिला अध्यक्ष की ओर से उन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। उनका घर घेरने और जान से मारने की कथित धमकी से जुड़ा सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुआ है। इस पूरे मामले पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगे।