BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2026, 10:38 am
BIG NEWS : एमपी में नही थमेगी बारिश, 11 जिलों में अलर्ट, चित्रकूट में तबाही का मंजर, बाणसागर के गेट खुले, मंडराया बाढ़ का खतरा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगस्त का आखिरी हफ्ता भीषण बारिश और बाढ़ की विभीषिका के साथ बीत रहा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम तंत्र के चलते मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल संभाग सहित कई अन्य जिलों में भी लगातार बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।


सतना के चित्रकूट में बिगड़े हालात, रामघाट का बड़ा पुल बहा
सतना जिले के चित्रकूट में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर करीब 30 फीट तक पहुंच गया है, वहीं गोरगी बांध टूटने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। पानी के तेज बहाव में प्रसिद्ध रामघाट का बड़ा पुल बह गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र के स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और आश्रय स्थलों में राहत शिविरों में ठहरे लोगों से मुलाकात की।


बाणसागर बांध के खोले गए 6 गेट, भोपाल का बड़ा तालाब लबालब
शहडोल स्थित बाणसागर बांध में पानी की आवक महज 12 घंटे में 808.64 घन मीटर प्रति सेकंड से बढ़कर 2677.29 घन मीटर प्रति सेकंड हो गई, जिसके बाद रविवार दोपहर बांध के 6 गेट खोलने पड़े। निचले इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।


दूसरी ओर, राजधानी भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर 1666.50 फीट तक पहुंच चुका है, जो अपने फुल टैंक लेवल से सिर्फ 0.30 फीट नीचे है। तालाब के पूरी तरह भरते ही भदभदा बांध के गेट खोले जा सकते हैं, जिससे कलियासोत नदी का जलस्तर भी बढ़ेगा।


सितंबर की शुरुआत में अति भारी बारिश का अनुमान, 9 प्रतिशत कम हुई कुल वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के शुरुआती तीन दिनों में सीधी, उमरिया, मंडला, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में 4 से 8 इंच तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 27.2 इंच (700 मिमी) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (30.4 इंच) से करीब 9 प्रतिशत कम है। हालांकि, आगामी बारिश के अनुमान को देखते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों में चिंता और बढ़ गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE