नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा रविवार, 30 अगस्त को जिले के 816 बूथों एवं 129 शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और जनहित से जुड़े संदेशों को सुना।
नीमच में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. अनूप मंगल के निवास पर भी ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण आयोजित हुआ। इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा वरिष्ठ नेता हेमंत हरित, जिला उपाध्यक्ष एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रभारी आदित्य मालू, जिला कोषाध्यक्ष हेमलता धाकड़, जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, मंडल महामंत्री विक्की छाबड़ा, अशोक जोशी, पार्षद योगेश कवीश्वर, महेश खंडेलवाल, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी अमन दीवान, लोकेश चांगल, हितेश नामदेव, उमंग सुराह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नशामुक्ति से लेकर महिला सशक्तिकरण तक मुद्दों पर संदेश-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में नशामुक्त भारत, हर घर तिरंगा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल, बेटियों की अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारी तथा किसानों द्वारा नई फसलों के प्रयोग जैसे विषयों पर देशवासियों को प्रेरित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचार और संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने दी।