BREAKING NEWS
KHABAR : पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के.. <<     KHABAR : मंदसौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा.. <<     KHABAR : नागरिकों के सुझावों से बनेगी मंदसौर के.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : आशाराम बापू के बेहतर इलाज की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : निमरानी की महाराजा फूड्स कंपनी में भीषण.. <<     REPORT : बोलिया में फिर पैर पसारने लगा अतिक्रमण,.. <<     WEATHER: दीपावली से पहले राजस्थान में गर्मी की.. <<     REPORT : जनसुनवाई में मिली शिकायत पर प्रशासन की.. <<     VIDEO NEWS : #छात्रावास में #कलेक्टर मीना का औचक.. <<     भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम पर कथित.. <<     VIDEO: इंदौर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन | कई.. <<     मनासा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, कार को.. <<     BIG UPDATE: जब नो एंट्री लागू तो शहर में भारी ट्रक.. <<     VIDEO: किसानों का खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल,.. <<     BIG NEWS : पहले कार से उठा धुआं, फिर अचानक भड़क उठीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 6:12 pm
NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से भगवान बलरामजी की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निंबाहेड़ा। धाकड़ समाज के आराध्यदेव भगवान बलराम (धरणीधर) जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को निंबाहेड़ा नगर में धाकड़ समाजजनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।


चित्तौड़ी दरवाजा स्थित पुराने अस्पताल (पन्नाअत्तार मेडिकल) के समीप कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। स्वागत स्थल पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संपत धाकड़ एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल ने रथ पर विराजित भगवान बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही शोभायात्रा में शामिल समस्त धाकड़ समाजजनों को जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, समाजसेवी पारस अंजना, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, अरनिया जोशी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आजाद बापू, ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मुकेश माली, स्थानीय निकाय विभाग अध्यक्ष राजेश सांड, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग अध्यक्ष रोमी पोरवाल, ओबीसी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष राहुल सेन, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, मुकेश मेघवाल, महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, धीरज नगरिया, दुर्गेश्वर भराड़िया, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, पूर्व सरपंच गजेंद्र पालीवाल,नगर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण चौहान, पूर्व पार्षद माणक साहू, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रवक्ता आजाद गौरी, स्थानीय निकाय विभाग सचिव शांतिलाल लाड़ना, वार्ड नंबर 9 के कांग्रेस प्रत्याशी भेरूलाल मेघवाल,वार्ड 10 के कांग्रेस प्रत्याशी अहमदनूर उर्फ आजाद भाई, वार्ड 31 के कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत मराठा, नगर सेवादल महासचिव महावीर पालेचा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


इस दौरान रामसिंह जाट,सोहनलाल धाकड़,देवीलाल आंजना, गणपत आंजना, अरविंद अहीर, सुरेश मीणा, किशोर शर्मा, विशाल वर्मा,दिलीप सिंह राठौड़, गणेश लाल सोनी, राजेश चारण, जगदीश भांभी, कुंदन मोहनपुरिया, ठेला यूनियन अध्यक्ष देवीलाल तेली, फिरोज़ खान,शांतिलाल तेली, छोगालाल तेली, अनिल प्रजापत, हर्षित सेन, श्रवण आंजना, आशुतोष टांक, विष्णु मीणा, हरिकिशन माली सहित अन्य कांग्रेसजन एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE