BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 1:50 pm
KHABAR : इंदौर मेट्रो का कल से कमर्शियल रन, गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी मेट्रो, सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री खट्‌टर करेंगे शुरुआत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मेट्रो रेल के सफर का एक और बड़ा पड़ाव शुक्रवार को पूरा होने जा रहा है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा। इसके साथ ही इस रूट पर आम यात्रियों के लिए नियमित मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। कमर्शियल रन की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्‌टर मौजूद रहेंगे।


अब तक इस हिस्से में ट्रायल रन और तकनीकी गतिविधियां चल रही थीं। कमर्शियल संचालन शुरू होने के बाद यात्री निर्धारित स्टेशनों के बीच मेट्रो से सफर कर सकेंगे। इससे शहरवासियों को तेज और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।


ट्रैफिक का दबाव कम करने में मिलेगी मदद
गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक का कॉरिडोर शहर के महत्वपूर्ण इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ता है। नियमित संचालन शुरू होने के बाद सड़क यातायात के दबाव को कम करने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।


CM और केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद
कमर्शियल रन की शुरुआत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्‌टर मौजूद रहेंगे। प्रदेश और शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।


चरणबद्ध तरीके से बढ़ रहा मेट्रो नेटवर्क
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक कमर्शियल रन शुरू होना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार कर शहर के अन्य हिस्सों को भी इससे जोड़ने की योजना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE