BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 6:58 pm
KHABAR : बरसते पानी में शाहजहांनी पार्क में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, बोले-अब आश्वासन नहीं स्थाई रोजगार चाहिए, मांग पूरी न होने पर 2 अक्टूबर से धरने की चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। शिक्षक दिवस पर शनिवार को तेज बारिश के बीच अतिथि शिक्षकों ने शाहजहानी पार्क में सांकेतिक प्रदर्शन किया। मौसम खराब होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके। संगठन के मुताबिक, शिक्षकों से केवल उन्हीं लोगों को आने के लिए कहा गया था, जो बारिश के बीच आसानी से पहुंच सकते हैं।


प्रदर्शनकारियों ने सरकार से वर्षों से लंबित घोषणाओं को पूरा करने और अतिथि शिक्षकों के लिए स्थायी रोजगार की नीति बनाने की मांग की। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा कि सरकार ने अतिथि शिक्षकों के वार्षिक अनुबंध, बीच सत्र में बेरोजगार नहीं करने, गुरुजियों की तरह नीति बनाकर नियमित करने और सीधी भर्ती में बोनस अंक देने की घोषणाएं की थीं। इन पर अब तक अमल नहीं हुआ है।


परिहार ने कहा कि अतिथि शिक्षक वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य अब भी असुरक्षित है। सरकार को उनके लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए।


एक महीने का अल्टीमेटम, 2 अक्टूबर से धरना
बारिश के कारण शनिवार का प्रदर्शन सांकेतिक रखा गया। संगठन ने सरकार को मांगें पूरी करने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। परिहार ने कहा कि यदि एक महीने में अतिथि शिक्षकों के हित में स्थायी नीति नहीं बनाई गई तो 2 अक्टूबर, गांधी जयंती से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।


18 साल से अंशकालीन व्यवस्था में काम
संगठन का कहना है कि मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक व्यवस्था वर्ष 2008 में शुरू हुई थी। करीब 18 साल बाद भी अतिथि शिक्षक अंशकालीन व्यवस्था में काम कर रहे हैं। संगठन ने सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के साथ अवकाश, मेडिकल बीमा और महिला अतिथि शिक्षकों को प्रसूति अवकाश जैसी सुविधाएं नहीं मिलने का भी आरोप लगाया।


2023 की घोषणाओं पर अमल नहीं होने का आरोप
अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के मुताबिक, 2 सितंबर 2023 को भोपाल के लाल परेड मैदान में हुई अतिथि शिक्षक पंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई घोषणाएं की थीं। इनमें वार्षिक अनुबंध, बीच सत्र में बेरोजगार नहीं करने, गुरुजियों की तरह नीति बनाने और सीधी भर्ती में बोनस अंक देने की घोषणाएं शामिल थीं।


संगठन का आरोप है कि तीन साल बाद भी इन घोषणाओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। अब अतिथि शिक्षक सरकार से आश्वासन के बजाय स्थायी रोजगार का आदेश जारी करने की मांग कर रहे हैं।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE