मनासा। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मनासा शहर के सहायक यंत्री ने बताया कि मनासा ग्रिड पर नवीन कार्य किया जाना है। इसके चलते रविवार, 6 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मनासा नगर सहित मनासा ग्रिड से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक एवं अनिवार्य विद्युत संबंधी कार्य सुबह 10 बजे से पहले पूर्ण कर लें और असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें।
बिजली लाइन से रहें सावधान-
विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली की लाइन को हमेशा चालू मानकर चलें और किसी भी स्थिति में लाइन को छूने या उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें। साथ ही उपभोक्ताओं से बिजली बिल का भुगतान समय पर करने की अपील की गई है।- सहायक यंत्री, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मनासा शहर