तराना। तोबरीखेड़ा रोड स्थित विनायक गार्डन में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार कल्याण सिंह तोमर की खड़ी झायलो कार को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि कार धू-धू कर जलने लगी।
घटना की जानकारी मिलते ही राजेश गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में फायर वाहन को बुलाया गया। वहीं बदमाशों ने पास खड़े मैजिक वाहन के कांच भी फोड़ दिए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजेश गुर्जर और उनकी टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जांच शुरू कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पत्रकार की कार को निशाना बनाकर आग लगाने की घटना के पीछे क्या मंशा थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।