खरगोन। जिले के बरुड़ से बिस्टान को जोड़ने वाली सड़क, कोठा बुजुर्ग मे पुलिया निर्माण कार्य में देरी और वैकल्पिक मार्ग बना वाहन चालकों के लिए मुसीबत, आज़ दोपहर के समय धुलकोट बिलवा की बोलैरो गाड़ी, कोठा खुर्द से बरुड़ जाते समय, अस्थाई पुलिया से नीचे उतर गई, और पाईप में अटक गई, गनीमत रही कि गाड़ी में सवार व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, चार पांच घंटे की मसक्कत के बाद जेसीबी से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इस बीच जेसीबी भी नाले में फस गई थी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग की लापरवाही, देरी और वैकल्पिक मार्ग सहीं ढंग से नहीं बनाने के कारण यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालक हो रहे परेशान, ग्रामीण विभाग और ठेकेदार से नाराज़ हैं ठेकेदार को हटाने की मांग करते हुए निर्माण कार्य की जांच की मांग भी की है।
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है लेकिन ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण वाले ठेकेदार पर मेहरबान है ठेकेदार सही ढंग से काम नहीं कर रहा है और ना कोई किसी की सुनता है।