मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 6 अगस्त 2026 को मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा दोपहर 12.30 बजे मल्हारगढ़ में मंदसौर रोड स्थित हरि पेट्रोल पंप के पास सरस्वती शिशु मंदिर के नवीन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री देवड़ा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।