BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2026, 2:27 pm
KHABAR : शिक्षक दिवस की संध्या पर बाल-स्नेह चेरिटेबल फाउंडेशन वापी गुजरात एवं स्थानीय मिलन म्यूजिकल ग्रुप खरगोन द्वारा श्रद्धांजलि सभा, सम्मान समारोह एवं संगीत निशा का अनूठा आयोजन, पढे़ प्रदीप महाजन की खबर

Share On:-

भगवानपुरा। शिक्षक दिवस की संध्या पर बाल-स्नेह चेरिटेबल फाउंडेशन वापी गुजरात एवं मिलन म्यूजिकल ग्रुप खरगोन के संयुक्त तत्वावधान में बिस्टान रोड स्थित शिव शक्ति मैरिज गार्डन में श्रद्धांजलि सभा, शिक्षक सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में खरगोन जिले को शिक्षा के क्षेत्र में गौरवान्वित करने वाले स्वर्गीय बालकृष्ण बडोले, स्वर्गीय सुरेश शिकारी एवं प्रख्यात गणितज्ञ स्वर्गीय शंकरलाल गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मनोज रघुवंशी, प्रकाश रत्नपारखी एवं विधिक सलाहकार चंद्रेश मंडलोई ने मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंदौर से आईं गायिका जयमाला लाड़ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

बाल-स्नेह चेरिटेबल फाउंडेशन के हबीबुल्ला खान ने दिवंगत शिक्षकों के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद रहे। उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अजय कुमार नारमदेव, सेंधवा के शिक्षक जाकिर शेख एवं श्रीमती क्षमा मिश्रा को शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मनोज रघुवंशी ने कहा कि यह आयोजन दिवंगत शिक्षकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के साथ वर्तमान शिक्षकों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देने वाला है। वहीं प्रकाश रत्नपारखी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक ही मंच पर श्रद्धांजलि, सम्मान समारोह और संगीत संध्या आयोजित कर आयोजकों ने मिसाल पेश की है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर संगीत संध्या आयोजित की गई। सुहेल खान ने ‘गुरुर ब्रह्मा, गुरुर विष्णु’ गीत से माहौल को भावपूर्ण बना दिया। इसके बाद जयमाला लाड़, पूनम मांडे, अनीस शेख, मुकेश काका बनकर, मनोज शर्मा, अमजद अली, राजिक खान, शाहिद खान, नासिर अली, जिशान शेख, मुशर्रफ खान, योगेश पटेल एवं आरिफ खान ने देशभक्ति और फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कई वर्षों बाद हुए इस तरह के आयोजन का संगीत प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्तर के एंकर अनीस शेख ने किया। अंत में आयोजकों ने अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE