दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह को रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जी ने अपने कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा सदस्य( विधायक) पद की शपथ दिलाई।
इससे पहले विधायक सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मां पीताम्बरा की तस्वीर एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
शपथ ग्रहण के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर शुभकामनाएं दी एवं मप्र विधानसभा की ओर से लेपटॉप एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह,पूर्वमंत्री महेंद्र बौद्ध, पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर, विधायक फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक रामचन्द्र दांगी, दतिया महाराजा अरुणादित्य देव, राजेश्वर शरण सिंह देव, माण्डवी कुमारी, जिला संगठन प्रभारी रामलखन डंडोतिया, राजीव सिंह महासचिव प्रशासन पीसीसी, कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक, महिला कांग्रेस महासचिव रचना शेर सिंह, वरिष्ठ नेता शेर सिंह, पूर्व पार्षद संतोष लिटोरिया आदि मौजूद रहे।