निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का चुनावी जनसंपर्क अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने चांदखेड़ा पहुंचकर वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी देवकन्या पूर्बिया के समर्थन में सघन जनसंपर्क किया और वार्डवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के चांदखेड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों एवं कांग्रेसजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। समस्त ग्रामवासियों की ओर से उनका साफा बंधवाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसंपर्क के दौरान आंजना ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी देवकन्या पूर्बिया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनसेवा, विकास और आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वार्डवासियों से एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान आंजना के साथ चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल आंजना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, जिलाध्यक्ष एसटी प्रकोष्ठ मनोहर सिंह मीणा, प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ महासचिव यशपाल सिंह शक्तावत, समाजसेवी पारस आंजना, बाड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता नितेश आंजना, राजेंद्र आंजना, भगत सिंह भी मौजूद रहे। वार्डवासियों की ओर से इन सभी का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर रामरतन पूर्बिया, शोभालाल पूर्बिया, पृथ्वीराज कुमावत, जसराज कुमावत, सत्तू कुमावत, लक्ष्मीनारायण नायक, नारायण माली, राजमल पूर्बिया, बद्रीलाल पूर्बिया, प्रकाश पूर्बिया, श्यामलाल धाकड़, सुखलाल माली, प्रकाश माली, पवन पूर्बिया, राजमल नायक, सूरजमल नायक, भगवानलाल पूर्बिया, देवेंद्र कुमावत, नरेंद्र कुमावत, राजमल कुमावत, देवीलाल मीणा, दिनेश धाकड़, गंगाराम पूर्बिया, मुकेश प्रजापत, भरत मेघवाल, मथुरालाल मेघवाल, अंजलि कुमावत, बाबूलाल मेघवाल, देवीलाल मेघवाल एवं मुकेश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
चांदखेड़ा में हुए जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों में दिखाई दिया उत्साह आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल मजबूत होने का संकेत देता नजर आया।