BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2026, 5:08 pm
NEWS : भाजपा को झटका, कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, चांदखेड़ा वार्ड 7 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा ‘हाथ’, आंजना ने कांग्रेस का मफलर पहनाकर किया स्वागत, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा नगर निकाय चुनाव के बीच रविवार शाम पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 7 चांदखेड़ा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की कार्यशैली, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया।


पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सुखलाल माली, दशरथ माली, कमलेश कुमावत, कन्हैयालाल माली एवं सूर्य प्रकाश कुमावत का कांग्रेस पार्टी का मफलर पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर आंजना ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और जनहित की आवाज को मजबूती से उठाने में विश्वास रखती है।

 

निकाय चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने को चांदखेड़ा वार्ड संख्या 7 में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार एवं संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में आने से वार्ड में पार्टी की चुनावी सक्रियता को भी नई मजबूती मिली है।

 

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल आंजना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोज पारख, नुसरत खान, जिलाध्यक्ष एसटी प्रकोष्ठ मनोहर सिंह मीणा,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी,बाड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना, केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, लसड़ावन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विक्रम अहीर, अरनिया जोशी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आजाद बापू, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू क़मर मंसूरी,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि वेणीराम जाट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता नितेश आंजना, पूर्व सरपंच मानसिंह मीणा,घीसालाल पुरबिया, सुखलाल पुरबिया,बद्रीलाल पुरबिया,पूर्व उप सरपंच दिनेश धाकड़,अजय सिंह राजपूत,अनमोल सिंह,संतोष नायक,एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE