BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2026, 5:57 pm
BIG NEWS : डिप्टी कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे ने शनिवार को जिला चिकित्सालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाटिल एवं सहायक प्रबंधक (अस्पताल प्रशासन) डॉ. जनमेजय शाक्य मौजूद रहे।

डिप्टी कलेक्टर ने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति पंजी तथा ड्यूटी रोस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने, सार्थक पोर्टल एवं उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज करने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन, प्रत्येक बेड पर बेडशीट, अटेंडेंट के लिए स्टूल, पर्याप्त पेयजल तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डों के टॉयलेट के समीप हैंडवॉश डिस्पेंसर लगाने, आवारा पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने, मच्छरों से बचाव के इंतजाम करने तथा मैटरनिटी वार्ड में वेंटिलेशन बेहतर करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर संबंधित सफाई सुपरवाइजर को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। सफाई कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिना टोकन वार्डों में प्रवेश रोकने के निर्देश सुरक्षा गार्ड एवं होमगार्ड को दिए गए।

डिप्टी कलेक्टर ने मरीजों से निःशुल्क दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में निःशुल्क दवाएं एवं उपचार सुविधाएं मिलने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पेयजल, विद्युत, भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

उन्होंने ट्रामा केयर, आईसीयू, सर्जरी, एक्स-रे, सीटी स्कैन, डायलिसिस, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, प्रसूति एवं नवजात शिशु उपचार तथा 108 एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

अंत में डिप्टी कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को सभी आउटसोर्स सेवाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने, व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने तथा मरीजों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त स्टाफ को अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE