BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 10:42 am
BIG NEWS : एमपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, निधि निवेदिता और नेहा जैन को नई जिम्मेदारी, 6 जिला पंचायत सीईओ भी बदले, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 5 सितंबर को तबादला आदेश जारी किए गए। इस फेरबदल में धार, उज्जैन, हरदा, विदिशा, दतिया और सतना समेत कई जिलों की जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी बदले गए हैं।


आदेश के अनुसार 2006 बैच के IAS अधिकारी अनिल सुचारी को सागर संभाग आयुक्त के पद से हटाकर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश भंडार गृह निगम भोपाल एवं सचिव, मध्य प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।


2012 बैच की IAS अधिकारी निधि निवेदिता को महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं आयुक्त पद से हटाकर भोपाल में OSD, सह प्रमुख राजस्व आयुक्त तथा ग्वालियर में आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वहीं 2018 बैच की IAS अधिकारी नेहा जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर के अपर संचालक पद से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी एवं अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम उज्जैन नियुक्त किया गया है।


इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
अनुभा श्रीवास्तव – सचिव, राजस्व विभाग
नेहा मारव्या सिंह – प्रबंध संचालक, अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल एवं अपर सचिव
अनुराग वर्मा – प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल एवं अपर सचिव
मयंक अग्रवाल – CEO, विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन-ग्रामीण एवं मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन भोपाल
संदीप जीआर – विकास आयुक्त-सह-आयुक्त, महिला एवं बाल विकास भोपाल एवं पदेन अपर सचिव
अवि प्रसाद – प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल
इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
रघुराज एमआर – सचिव, श्रम विभाग के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार
तरुण राठी – आयुक्त, आदिवासी विकास के साथ संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, MAPCET एवं अनुसंधान संस्थान
कुमार पुरुषोत्तम – अपर सचिव, मुख्यमंत्री के साथ आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम
शीतला पटले – सचिव, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के साथ श्रम आयुक्त इंदौर का अतिरिक्त प्रभार
अनिशा श्रीवास्तव – कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर के साथ CEO, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार


6 जिला पंचायतों में भी बदले CEO
तबादला आदेश के तहत जिला पंचायत हरदा, धार, विदिशा, दतिया और सतना समेत कई स्थानों पर नए CEO की नियुक्ति की गई है। वहीं उज्जैन में सिंहस्थ से जुड़ी जिम्मेदारी भी बदली गई है।


नरोत्तम प्रसाद भार्गव – CEO, जिला पंचायत हरदा
अखिलेश कुमार जैन – CEO, जिला पंचायत धार
सुरभि तिवारी – CEO, जिला पंचायत विदिशा
ओमप्रकाश सनोडिया – अपर मेला अधिकारी, सिंहस्थ उज्जैन
शैलेन्द्र सिंह – CEO, जिला पंचायत दतिया
सपना त्रिपाठी – CEO, जिला पंचायत सतना


इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक कार्यों और विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियों के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE