खरगोन। जहरीली शराब से हुई मौतों और बालाघाट में बीमारी के चलते मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर युवक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रजत डंडीर के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख मिर्जा, दीपक डंडीर, सुल्तान भुट्टो सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी श्रीकृष्ण टॉकीज तिराहे पर एकत्रित हुए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। कार्यकर्ता जैसे ही पुतले को आग लगाने वाले थे, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया और उसे लेकर दौड़ लगा दी। कार्यकर्ताओं ने भी पुलिसकर्मियों का पीछा करते हुए पुतला अपने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद पुलिस ने दूसरी बार हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीन लिया। पुतला दहन नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों घटनाओं को लेकर अपना आक्रोश दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान सड़क और प्रदेश सरकार के खिलाफ अलग-अलग मुद्दों को लेकर हुए प्रदर्शन किया।