नीमच। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा को नीमच जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए आगामी दो वर्षों हेतु ‘आयोग मित्र’ नामांकित किया है।
आयोग के शोध अधिकारी द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार श्री विश्वकर्मा मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए निःस्वार्थ एवं मानसेवी सेवाएं देंगे। वे आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए मानव अधिकारों से जुड़े मामलों की जानकारी आयोग तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
बताया गया है कि कमलाशंकर विश्वकर्मा पूर्व में भी आयोग मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मानव अधिकारों के संरक्षण को लेकर कार्य करेंगे।
मानव अधिकारों के हनन से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी मोबाइल नंबर 7838960968 पर दी जा सकती है।