मनासा। अखिल भारतीय कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश के अंतर्गत श्री क्षत्रिय सूर्यवंशी कुशवाह समाज मनासा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर कुशवाह समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कुशवाह समाज उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री नरेंद्र कुशवाह एवं मनासा कुशवाह समाज के पटेल (अध्यक्ष) सुरेश कुशवाह की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें दिनेश कुशवाह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं शिवलाल कुशवाह एवं कंवरलाल कुशवाह को संयोजक, लखन कुशवाह को उपाध्यक्ष, विनोद कुशवाह को कोषाध्यक्ष, विशाल कुशवाह को सचिव तथा तुलसीराम कुशवाह को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान समाज को संगठित करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। साथ ही कुशवाह समाज की तहसील कार्यकारिणी भी गठित करने का निर्णय लिया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन से समाजजनों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।