BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 4:05 pm
BIG NEWS : शिक्षक समाज के मार्गदर्शक, उनके योगदान का सम्मान जरूरी, जैन सोशल ग्रुप उड़ान नीमच द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा गतिविधियों में अग्रणी संस्था जैन सोशल ग्रुप उड़ान नीमच-407 द्वारा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक सेवा गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उड़ान ग्रुप के 5 शिक्षकों तथा विद्या सागर पब्लिक स्कूल के संचालक एवं प्राचार्या सहित कुल 20 शिक्षाविदों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में रीजन के उपाध्यक्ष दिलीप डूंगरवाल, नीमच जोन कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी एवं रीजन की संगिनी कन्वीनर कीर्ति मोदी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रुप सदस्यों द्वारा सभी शिक्षाविदों को माला, दुपट्टा, प्रशस्ति-पत्र, शील्ड, श्रीफल एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक छात्रा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। लाड़ली जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात अतिथियों एवं ग्रुप पदाधिकारियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

अतिथियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षाविदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अतिथियों ने जैन सोशल ग्रुप उड़ान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा की जा रही सेवा गतिविधियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उड़ान ग्रुप ने न केवल नीमच जोन, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश रीजन और फेडरेशन में भी सम्मानजनक स्थान बनाया है। उन्होंने भविष्य में भी संस्था द्वारा सेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

ग्रुप अध्यक्ष डॉ. एम.एल. जैन ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का ग्रुप की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रुप के लिए यह गौरव का विषय है कि पहली बार रीजन के तीनों पदाधिकारी शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और सदस्यों का मार्गदर्शन किया।

डॉ. जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान की गई सेवा गतिविधियों एवं ग्रुप की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रुप की सफलता में सभी सदस्यों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रुप उपाध्यक्ष अनिल बोडावत ने किया तथा आभार प्रदर्शन ग्रुप सचिव घनश्याम बाफना ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE