BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 4:14 pm
KHABAR : भादवामाता के दरबार से गूंजा गौ सम्मान का संदेश, तीसरे चरण का हस्ताक्षर अभियान शुरू, गांव-गांव जनसंपर्क, जुटाया जा रहा जनसमर्थन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत नीमच तहसील क्षेत्र में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत मालवा की प्रसिद्ध महामाया भादवामाता के दरबार से की गई।

अभियान के तहत भादवामाता के ग्रामीणों एवं दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों से हस्ताक्षर करवाकर गौ संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर आमजन को गौ सेवा एवं संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के माध्यम से नागरिकों से हस्ताक्षर करवाकर गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के प्रति उनके समर्थन को दर्ज किया जा रहा है। साथ ही 17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित गौ सम्मान आह्वान कार्यक्रम के तहत प्रार्थना-पत्र सौंपने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है।

अभियान की प्रमुख मांगों में संपूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ संरक्षण के लिए प्रभावी व्यवस्था, गौशालाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा देने की मांग शामिल है।

अभियान के तहत एकत्रित हस्ताक्षरों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आमजन से गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने और हस्ताक्षर के माध्यम से अपना समर्थन देने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE