BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 6:21 pm
KHABAR : आठवें दिन शाजापुर पहुंची एआईएमआईएम की यूसीसी विरोधी पैदल यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान की अगुवाई में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में AIMIM द्वारा निकाली जा रही 15 दिवसीय पैदल यात्रा सोमवार को आठवें दिन शाजापुर पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के नेतृत्व में यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। शाजापुर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर SDM मनीषा वास्कले को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली ने UCC के विरोध में 8 दिन पहले बुरहानपुर से अपनी एक यात्रा शुरू की थी जिसमें वह प्रदेश के 11 जिले में जाकर वहां के कलेक्टर को  UCC के विरोध में ज्ञापन शॉप रहे हैं और वह शहर में पैदल घूम के लोगों मिल रहे है  प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए समान नागरिक संहिता कानून को लेकर AIMIM लगातार विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी नागरिकों को अपने धर्म, परंपराओं और मान्यताओं का पालन करने का अधिकार देता है। उनके अनुसार UCC संविधान के अनुच्छेद 25, 26 और 29 में दिए गए अधिकारों को प्रभावित करता है।


मोहसिन अली खान ने मध्य प्रदेश की मोहन सरकार से UCC को वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि इस कानून को लेकर विभिन्न वर्गों और समुदायों में चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि AIMIM लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार और प्रशासन तक पहुंचाती रहेगी तथा जरूरत पड़ने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जा रही पैदल यात्रा के शाजापुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह नजर आया। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से UCC को लेकर पुनर्विचार करने तथा कानून को वापस लेने की मांग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE